Yamaha FZ-X भारत में लॉन्च हो गई है। ये बाइक दो वेरिएंट में आती है :-
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ, जिसकी कीमत ₹1.19 लाख है। ( एक्स-शोरूम )
- बिना ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ, जिसकी कीमत ₹1.16 लाख है। ( एक्स-शोरूम )
डिजाइन और फीचर्स :-
इस बाइक में हमे एलईडी हैडलाइट्स (डीआरएलएस के साथ), नए एलईडी टेल लैंप्स और नए ड्यूल पर्पस टायर्स आते है जोकि एडवेंचर और सॉफ्ट रोडिंग के लिए है और इसके टायर साइज है :-
फ्रंट टायर : 100/80-17
रियर टायर : 140/60-17
नई यामाहा FZ-X, 139 केजी की है और इसका 165 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस है। इसमें सुरक्षा के लिए एक चैनल का एबीएस आता है। इसमें तीन कलर ऑप्शन आते है : Metallic Blue, Matt Copper और Matt Black.
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले वेरिएंट में अच्छे फीचर्स आते है। इसकी कारण हम बाइक की एलसीडी इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन पे मोबाइल के कॉल अलर्ट, मैसेज, बैटरी परसेंटेज, ईमेल और टाइम देख सकते है।
वही हम इसके ऐप ' Y-connect ' से बाइक का माइलेज, फ्यूल कंजप्शन, फ्यूल एफिशिएंसी का पता लगा सकते है। यह तक की ये ऐप हमे बाइक में फ्यूल और बैटरी कम होने पर, हमे पहले ही बता देगा।
यह भी पढ़े : 2021 सेकंड gen Creta, रूस में हुई लॉन्च।
इंजन :-
इस बाइक में हमे 149cc का इंजन मिलता है जोकि 12.2 बीएचपी की पॉवर और 13.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।यामाहा FZ-X के पहले 200 ग्राहकों को एक जी-शोक की घड़ी फ्री मिलेगी।
0 Comments