BMW की स्पोर्टी सेडान, 2021 BMW M5 Competition लॉन्च हो गई है। भारत में इसकी कीमत ₹1.61 करोड़ ( एक्स-शोरूम) है। ये गाड़ी भारत में मर्सिडीज AMG E 63 और Audi RS 7 से मुकाबला करेगी।
ये भी पढ़े : जानिये क्या है ऐसा खास Kia Seltos मे जो लोग इसे इतना पसंद करते है [वीडियो]
डिजाइन और फीचर्स :-
ये स्पोर्टी सेडान अपने 2020 मॉडल जैसी ही दिखती है लेकिन इस गाड़ी को ओर सुंदर और जोरदार बनाने के लिए, कंपनी ने इसमें अच्छे अपडेट्स किए है। हमे इसमें नई अपडेटेड किडनी ग्रिल, नई लेजर लाइट हैडलैंप वोह भी एल शेप्ड डीआरएलएस के साथ, बड़े एयर इनटेक, नई 3D डिजाइन की एलईडी टेल लाइट, नया बंपर और 20-इंच के स्टाइलस एलॉय व्हील्स मिलते है।
इसमें हमे 12.3 इंच का टचस्क्रीन iDrive इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ), 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर, जेस्चर कंट्रोल, वाइस कमांड, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 16 स्पीकर हरमन साउंड सिस्टम, ऑल व्हील ड्राइव, हेड अप डिस्प्ले, आदि जैसे फीचर्स हमे इस गाड़ी में देखने को मिलते है।
ये भी पढ़े :Tata Tiago XTO वेरिएंट ₹ 5.48 लाख की कीमत में हुआ लॉन्च।
इंजन :-
प्रदर्शन के मामले में ये कार जोरदार है क्योंकि हमे इसमें 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो V8 इंजन मिलता है जो की 625 एचपी की पॉवर और 750 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ये गाड़ी मात्र 3.3 सेकंड्स में 0-100Km/h की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी 304 km/h की तेज रफ्तार है।
पढने के लिए आपका धन्यवाद!
अगर आपको हमारे ब्लोग्स पसंद आते है तो प्लीज बेल के बटन को दबा के नोटिफिकेसों के लिए सब्सक्राइब करे | अगर आपका कोई सवाल हो और नेक्स्ट ब्लॉग किस टॉपिक पे चाहिए हमे कमेंट करके बताए| लेटेस्ट उप्दतेस पाने के लिए हमे इन्स्ताग्राम पे फॉलो करे @carosiast
0 Comments