Tata Tiago का नया XTO वेरिएंट ₹ 5.48 लाख की कीमत में लॉन्च हो गया है।
Tata Tiago XT वेरिएंट से कुछ फीचर्स कम करके, टाटा ने एक नए वेरिएंट को XTO को ओर कम कीमत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत XT वेरिएंट से ₹15,000 कम है। Tata Tiago भारत में मारुति सुजुकी सिलेरियो, हुंडई सेंट्रो, वैगन आर और डैटसन गो से मुकाबला करेगी।
ये भी पढ़े : Skoda Kushaq भारत में ₹10.49 लाख की शुरुवाती कीमत में हुई लॉन्च।
डिजाइन और फीचर्स :
XTO वेरिएंट की डिजाइन बिल्कुल XT जैसा ही है। हमे इसमें 14 इंच के व्हील्स मिलते है। XT वेरिएंट के कुछ फीचर्स जेसे हरमन का 2DIN ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी, स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल, एफएम, हमे XTO वेरिएंट में देखने को नही मिलते है।
इसमें हमे पॉवर फ्रंट और रियर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग , 4 स्पीकर्स, 12V पॉवर आउटलेट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर आदि जैसे फीचर्स आते है। सुरक्षा के लिए ये गाड़ी अपने साथ ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस, एंड और रियर पार्किंग सेंसर के साथ आती है।
ये भी पढ़े : 2021 बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज भारत में ₹62.90 लाख की शुरूवाती कीमत में हुई लॉन्च।
इंजन :
ये गाड़ी 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है जोकि 86 एचपी की पॉवर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स विकल्प के साथ आता है।
पढने के लिए आपका धन्यवाद!
अगर आपको हमारे ब्लोग्स पसंद आते है तो प्लीज बेल के बटन को दबा के नोटिफिकेसों के लिए सब्सक्राइब करे | अगर आपका कोई सवाल हो और नेक्स्ट ब्लॉग किस टॉपिक पे चाहिए हमे कमेंट करके बताए| लेटेस्ट उप्दतेस पाने के लिए हमे इन्स्ताग्राम पे फॉलो करे @carosiast
0 Comments