Audi ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी, Audi e-tron GT को, ₹1.80 करोड़ की शुरूवाती कीमत पे लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी के दोनो वेरिएंट : quattro और RS वेरिएंट, हमे भारत में देखने को मिलते है। RS वेरिएंट की कीमत ₹2.05 करोड़ है।
एक्सटीरियर और फीचर्स :-
इसमें हम Audi की Signature एलईडी हैडलाइट्स और टेल लाइट्स, 20-इंच एलॉय व्हील, होनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल आदि देखने को मिलते है। वाही हमे RS variant मे मैट्रिक्स एलईडी हैडलाइट्स आती है।
इसका इंटीरियर लक्जरी और फीचर्स से भरपूर है। इसके इंटीरियर में हमे 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, एडेटिव एयर सस्पेंशन, कमिंग और लीविंग होम फंक्शन, 3D साउंड सिस्टम,आदि जैसे अच्छे फीचर्स देखने को मिलते है। सेफ्टी के लिए हमे 9 एयरबैग्स, ESC, 360 डिग्री पार्किंग, ट्रेक्शन कंट्रोल आदि फीचर्स देखने को मिलते है।
पॉवर, रेंज और परफॉर्मेंस :-
इस गाड़ी में हमे 83.7 kWh की लिथियम आयन बैटरी आती है। इसके Quattro वेरिएंट में हमे 390 kW की मोटर आती है जो की 523 एचपी की पॉवर और 630 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। 0-100 kmph कि रफ्तार मात्र 4.1 सेकंड्स में प्राप्त कर सकती है। इसमें मॉडल के अनुसार रेंज आती है जो की 380-500 km तक की देखने को मिलती है।
वाही इसके RS वेरिएंट जिसमे हमे और शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। इसमें हमे 475 kW की मोटर आती है जो की हमे 637 एचपी की पावर और 830 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। 0-100 kmph कि रफ्तार वो भी सिर्फ 3.3 सेकंड्स में। इसमें हम 400-481 km की रेंज देखने को मिलती है।
चार्जिंग : -
हमे इसमें दोनो AC और DC चार्जिन आती है। हम 22 kW AC चार्जिंग से इस गाड़ी को 0-80 %, 9 घंटे 30 मिनट में चार्ज कर सकते है। वाही 270 kW DC फास्ट चार्जर से हम इसे 0-80% मात्र 23 मिनट में चार्ज कर सकते है। ये गाड़ी भारत में Mercedes benz EQC और Jaguar I-Pace को टक्कर देगी।
पढने के लिए आपका धन्यवाद!
अगर आपको हमारे ब्लोग्स पसंद आते है तो प्लीज घंटी के बटन को दबा के नोटिफिकेसों के लिए सब्सक्राइब करे | अगर आपका कोई सवाल हो और अगला ब्लॉग किस टॉपिक पे चाहिए, हमे कमेंट करके बताए| लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए हमे इन्स्ताग्राम पे फॉलो करे @carosiast और हमारे यूट्यूब चैनल Dikshant Vyas - carosiast को सस्क्राइब करे।
0 Comments